फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   22 teak trees felled; FIR registered against two individuals.

Ballia News: काट डाले सागौन के 22 पेड़, दो पर प्राथमिकी

Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
22 teak trees felled; FIR registered against two individuals.
बांसडीहरोड। छाता रेंज के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के सागौन के 22 हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने पर वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर ली है। घघरौली गांव निवासी तारकेश्वर प्रसाद ने निजी खेत में लगे पेड़ों की बिना वन विभाग की अनुमति के कटाई करा दी। आरोप है कि इस कार्य में गांव के ही मनु सिंह की भी प्रमुख भूमिका रही। रेंजर प्रशांत शर्मा ने बताया कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई करना नियमों का उल्लंघन है। इसके आधार पर वन विभाग की तहरीर पर बांसडीह रोड थाने में तारकेश्वर प्रसाद और मनु सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed