{"_id":"6a53f733d5c5539a6608797c","slug":"class-9-student-dies-of-electrocution-ballia-news-c-190-1-ana1001-168560-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: करंट से कक्षा 9 के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: करंट से कक्षा 9 के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया (बलिया)। थाना क्षेत्र के शुभनथही गांव में रविवार को घर की बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। शुभनथही निवासी प्रिंस यादव (16) पुत्र टुनटुन यादव कक्षा 9 का छात्र था। रविवार को घर के तार में कुछ खराबी आ गई। उसे ठीक कर रहा था।
इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया और मौके पर ही गिरकर छटपटाने लगा। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। उसका बड़ा भाई अमरनाथ यादव दिल्ली में निजी नौकरी करता है, जबकि पिता टुनटुन यादव गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की सहमति से शव का पंचनामा भरकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद