सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A spark from a thresher reduced 100 acres of wheat crop to ashes, and the sky was filled with smoke.

Ballia News: थ्रेसर से निकली चिंगारी, 100 एकड़ गेहूं की फसल राख, आसमान धुएं से पटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A spark from a thresher reduced 100 acres of wheat crop to ashes, and the sky was filled with smoke.
गड़वार थाना क्षेत्र बसनवार गांव में थ्रेसर से निकली चिंगारी से लगी आग में जल रही गेहूं की खड़ी
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बसनवार गांव में थ्रेसर से निकली चिंगारी से सौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के तीन घंटे बाद अग्निशमन टीम पहुंची। इससे पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग की सूचना पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का आकलन किया।
Trending Videos

गड़वार थाना क्षेत्र के बसनवार गांव स्थित एक खेत में गेहूं की मड़ाई की चल रही थी। इसी बीच थ्रेसर से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तक तब तक आग से बिकराल रूप धारण करते हुए बसनवार तथा आलमपुर मौजा के खेतों को अपने आगोश में ले लिया। आग बुझाने के लिए तीनों गांवों के हजारों ग्रामीण एकजुट हुए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों और डंडों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
इस आग की घटना में किसान नागेश्वर सिंह के परिवार का 11 बीघा, अनिरुद्ध सिंह का दो बीघा, ज्ञानेंद्र सिंह का तीन बीघा, धर्मेश सिंह का दो बीघा सहित रघु यादव का दो बीघा, अशोक चौधरी को साढ़े तीन बीघा, शेषनाथ सिंह का तीन बीघा, विनोद सिंह का चार बीघा सहित अन्य किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह मंटू मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।इस घटना से क्षेत्र के किसानों में मायूसी है और वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लेखपाल हर्षित राणा ने बताया कि आलमपुर गांव के लगभग 200 किसानों की करीब 150 बीघा (100 एकड़) फसल को नुकसान पहुंचा है।
लगान पर लेकर की थी खेती: आलमपुर गांव निवासी रघु यादव का कहना है कि हमने लगान पर दो बीघा खेत लेकर किसी तरह से खेती किया था। फसल अच्छी होने से उम्मीद थी कि इसी फसल से बेटी के शादी में पैसा खर्च करेंगे। लेकिन भगवान को यह नामंजूर था। रघु यादव ने बताया कि 12 मई को बेटी की बरात आनी थी इसी बीच आग ने हमारे सपनों को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed