{"_id":"69af3196c746aa83020e4eb9","slug":"a-young-man-going-to-the-market-died-after-being-hit-by-a-bike-ballia-news-c-190-1-ana1001-159197-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाइक की टक्कर से बाजार जा रहे युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाइक की टक्कर से बाजार जा रहे युवक की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेवती मार्ग पर दलपतपुर चट्टी के समीप शनिवार को दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में अंकित यादव की मौत हो गई। पीछे बैठा राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
जमालपुर निवासी अशोक यादव ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार की शाम को पुत्र अंकित यादव (19) अपने दोस्त राकेश यादव (18) के साथ बाइक से बाजार गया हुआ था। दलपतपुर चट्टी के निकट एक विद्यालय के पास बैरिया की तरफ से आ रही बाइक ने मेरे पुत्र अंकित की बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों बाइक सवार बाइक लेकर भाग गए। टक्कर में बेटा घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठा राकेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अंकित यादव को मृत घोषित कर दिया और राकेश यादव को गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos