सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nine boxes of English liquor recovered from luxury car, four smugglers arrested

Ballia News: लग्जरी कार से नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nine boxes of English liquor recovered from luxury car, four smugglers arrested
विज्ञापन
बैरिया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बैरिया तिराहे से लग्जरी कार से नौ पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। तस्कर इसे बिहार ले जा रहे थे। पुलिस शराब किसी दुकान की है, इसकी जांच में जुटी है।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब के साथ चार तस्करों रोहित सिंह निवासी चतरा, नीरज गुप्ता निवासी मांझी, अमित यादव निवासी टडवा कोजिया व रामकरण कश्यप निवासी सूरजपुरा थाना सुखपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बैरिया तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दया छपरा की ओर से मांझी की तरफ जा रही हरियाणा नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान कार में छिपाकर रखी गई नौ पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ा और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को पास के एक गोदाम से खरीद कर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कार को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed