सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager killed by hitting brick on head, body found in garden in ballia

बलिया में किशोर की हत्या: बरात जाने के लिए घर से निकला, बगीचे में खून से लथपथ मिला शव; पास में पड़ा था ईंट

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 10 Mar 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले में किशोर के सिर पर ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को एक बगीचे में किशोर का शव खून से सना हुआ मिला। 

Teenager killed by hitting brick on head, body found in garden in ballia
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के पूर्व-दक्षिण स्थित बागीचे में मंगलवार की सुबह 16 वर्षीय किशोर का शव मिला। खेत में जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष राजू राय दलबल के साथ पहुंच गए। किशोर की शिनाख्त गांव के रितेश यादव उर्फ नागा के रूप हुई। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। मौके पर एएसपी कृपाशंकर व सीओ बैरिया फहीम कुरैसी ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

Trending Videos



क्या है मामला
बबुआपुर गांव निवासी नंदजी यादव के तीन पुत्रों में मझला पुत्र रितेश यादव कक्षा आठ में पढ़ता था। सोमवार की शाम को बरात में जाने की बात कह कर घर से  निकला। उधर, सुबह में गांव के बाहर बगीचे में रितेश का शव पड़ा मिला। सिर में चोट लगने से खून गिरा हुआ था। पास में दूध का बर्तन, चप्पल और खून से सना एक ईंट पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बगीचे से गुजर रहे लोगों ने खून से सने किशोर को चौकी के पास पड़ा देखा तो बगीचे के मालिक को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर शव को थाने लेकर चली गई। 

घटना की खबर पर परिजन रोते- बिलखते थाने पर पहुंचे। घरवालों ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। एएसपी कृपाशंकर ने कहा कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed