सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man was shot in a dispute over harvesting crops.

Ballia News: फसल काटने के विवाद में युवक को गोली मारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot in a dispute over harvesting crops.
विज्ञापन
बैरिया/दया छपरा (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह मवेशियों को चारा खिला रहे अशोक ठाकुर (35) पर पड़ोसी नारायण ठाकुर ने फसल काटने के विवाद में असलहे से फायरिंग कर दी। गोली अशोक ठाकुर की कलाई में लगी। वह लहूलुहान होकर होकर गिर पड़े। लोगों ने अशोक ठाकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
Trending Videos


गोली लगने से घायल अशोक ठाकुर के भाई रविंद्र ठाकुर ने बैरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नारायण ठाकुर ने उनके भाई को गोली मार दी। अमर ठाकुर ने मोबाइल से आरोपी को लोकेशन दी थी। घटना का षड्यंत्र रचने में कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर व घूरन ठाकुर शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रविंद्र ठाकुर की तहरीर पर नारायण ठाकुर, गोविंद ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर, अमर ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पांच आरोपियों में चार को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच फसल काटने को लेकर विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया घटना प्रायोजित प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया, प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह सहित सर्किल के कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed