पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accusation of murdering a married woman for dowry

Ballia News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accusation of murdering a married woman for dowry
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया बोझ गांव में विवाहिता सोनम चौहान की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसके पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गड़वार थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी छोटे लाल चौहान ने नगरा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटी सोनम चौहान की शादी 5 मई 2025 को डुमरिया बोझ निवासी दिलीप चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए सोनम को प्रताड़ित करने लगे। 29 जून की सुबह करीब नौ बजे समधी सुरेंद्र चौहान का फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जब मायके से लोग पहुंचे तो शव फंदे से उतरा हुआ मिला। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि विवाहिता की मां की तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed