पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bar-Bench dispute continues in Bairia Tehsil; litigants facing hardship.

Ballia News: बैरिया तहसील में बार-बेंच का विवाद जारी, वादकारी परेशान

Thu, 02 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bar-Bench dispute continues in Bairia Tehsil; litigants facing hardship.
बैरिया। तहसील बैरिया में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) और नायब तहसीलदार के न्यायालयों में अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार एक सप्ताह बाद भी जारी है। बार और बेंच के बीच गतिरोध समाप्त नहीं होने से वादकारियों परेशान हो रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बैरिया के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि तहसील के न्यायालयों में नियमानुसार कार्य नहीं हो रहा है और लेनदेन की संस्कृति हावी हो गई है। उनका कहना है कि उप जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं नायब तहसीलदार के न्यायालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसके विरोध में अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहिष्कार से आम नागरिकों को असुविधा हो रही है, इसका उन्हें अहसास है, लेकिन न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार और कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसो. ने संबंधित अधिकारियों से नायब तहसीलदार बैरिया और एसडीएम न्यायिक का स्थानांतरण करने की मांग भी की है। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, नायब तहसीलदार बैरिया अनिल कुमार यादव ने अधिवक्ताओं की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार समेत सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ता एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि किसी प्रकार की असुविधा या शिकायत है तो बातचीत के माध्यम से उसका समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed