पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Committees will be formed to monitor water sources.

Ballia News: जल स्रोतों की निगरानी के लिए बनेंगी समितियां

Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Committees will be formed to monitor water sources.
पंदह। ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के जल स्रोतों की दीर्घकालिक सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी अब जिला से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर गठित विशेष समितियों की होगी।
विज्ञापन

ये समितियां जल स्रोतों की निगरानी, संरक्षण, गुणवत्ता परीक्षण और जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते समाधान सुनिश्चित करेंगी। शासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव के पत्र के मुताबिक जिला स्तर पर बनने वाली सोर्स सस्टेनेबिलिटी कमेटी की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता- जल निगम (ग्रामीण) करेंगे।
विज्ञापन

समिति में जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सिंचाई विभाग, भूगर्भ जल विभाग और अन्य तकनीकी विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।
समिति का काम पेयजल स्रोतों की मौसमी समीक्षा, जल गुणवत्ता में गिरावट वाले गांवों की पहचान, संरक्षण योजनाओं की निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना होगा। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्ल्यूएससी) ही ग्राम पंचायत सोर्स सस्टेनेबिलिटी कमेटी के रूप में कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed