{"_id":"6a78c77ca536b1ef790304ac","slug":"allegation-of-land-grabbing-under-the-pretext-of-getting-an-aadhaar-card-made-ballia-news-c-190-1-ana1001-170526-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आधार कार्ड बनवाने के बहाने जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आधार कार्ड बनवाने के बहाने जमीन हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय के न्यायालय के आदेश पर सुखपुरा पुलिस ने जमीन हड़पने के मामले में पति शिवशंकर यादव तथा पत्नी दुर्गावती देवी निवासी भरतपुर दूबे पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुर दूबे निवासी शिवजी प्रसाद ने आवेदन में आरोप लगाया कि शिवशंकर यादव आधार कार्ड बनवाने के बहाने मुझे बलिया कचहरी ले गया और कुछ कागजात पर अंगूठे के निशान ले लिए। महिला का कहना है कि उसने इसे आधार कार्ड से संबंधित दस्तावेज समझा। बाद में जानकारी हुई कि मेरे नाम की करीब ढाई डिसमिल जमीन का बैनामा धोखे से करा लिया गया है। 20 फरवरी को जमीन पर बाउंड्री कराने के लिए ईंट गिराए जाने के दौरान शिवशंकर यादव ने उक्त भूमि को अपने द्वारा रजिस्ट्री करा लिए जाने की बात कही। इसके बाद महिला के पुत्र ने 23 फरवरी को कचहरी से दस्तावेज की नकल प्राप्त की, तब कथित धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
महिला के मुताबिक थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर उसने 19 मार्च को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब न्यायालय में आवेदिन किया। इस बाबत थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।