सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Body of younger brother, distressed after being beaten by his elder brother at a wedding function, found hanging from a noose.

Ballia News: वैवाहिक कार्यक्रम में बड़े भाई की पिटाई से आहत छोटे भाई का फंदे से लटका मिला शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Body of younger brother, distressed after being beaten by his elder brother at a wedding function, found hanging from a noose.
बेल्थरा बाजार में आई बारात के दौरान हुए मारपीट के दौरान भाई पिटाई से आहत होकर मृतक प्रिंसदेव कु
विज्ञापन
चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थराबाजार गांव में रविवार की रात एक शादी समारोह में मारपीट हो गई। इसके बाद बरात में गए युवक प्रिंस देव (28) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेल्थराबाजार निवासी योगेंद्र राम की पुत्री की शादी के लिए बांसडीह थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव से बरात आई थी। बरात आने से पहले एक बोलेरो से चार-पांच युवक गांव के बाहर स्थित मंदिर पर पहुंचकर पटाखे छोड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत के लिए पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में लड़की के भाई समेत पड़ोस के दो युवकों के सिर में चोटें आईं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पड़ोस का निवासी प्रिंस देव अपने बड़े भाई की पिटाई से काफी आहत था और मारपीट करने वाले युवकों की तलाश कर रहा था। परिजनों को आशंका थी कि उसके कारण शादी समारोह में कोई और विवाद न हो जाए। इसलिए उसे समझाने-बुझाने के बाद कमरे में बंद कर दिया गया। देर रात जब परिजन कमरे तक पहुंचे तो प्रिंस का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
युवक के पिता अशोक राम ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंची उभांव थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के आठ-दस लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में दुल्हन के तीन भाई तथा दूल्हे के पिता और चाचा समेत अन्य लोग शामिल हैं। तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में वैवाहिक रस्में कराई गईं। हालांकि विदाई को लेकर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे तक पंचायत चलने के बाद रस्म पूरी हुई।
उभांव थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बेल्थरा बाजार में आई बारात के दौरान हुए मारपीट के दौरान भाई पिटाई से आहत होकर मृतक प्रिंसदेव कु

बेल्थरा बाजार में आई बारात के दौरान हुए मारपीट के दौरान भाई पिटाई से आहत होकर मृतक प्रिंसदेव कु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed