{"_id":"69c17cd8d705044eba040bfb","slug":"challan-for-car-parked-at-home-without-helmet-ballia-news-c-190-1-ana1001-160207-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घर में खड़ी कार का बिना हेलमेट में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घर में खड़ी कार का बिना हेलमेट में चालान
विज्ञापन
बेल्थरारोड कस्बा स्थित एक मकान में खड़ी कार का पुलिस द्वारा काटा गया चालान। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और चालान प्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक अजीब मामला सामने आया है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी 73 वर्षीय सूर्यबली राम की कार का बिना हेलमेट के एक हजार का चालान हुआ है। जबकि उनकी कार उस समय घर पर खड़ी थी। पीड़ित के अनुसार, उनकी महिंद्रा कंपनी की टीयूवी का चालान सहतवार थाना पुलिस द्वारा किया गया। चालान में एक बाइक सवार बिना हेलमेट के व्यक्ति की फोटो लगी है और चालान में गाड़ी का प्रकार एलएमवी मोटर कार दर्शाया गया है और उस पर दर्ज नंबर उनकी कार का है। यह मामला जुलाई 2023 का है। वाहन मालिक को मोबाइल पर चालान का एसएमएस मिला था, लेकिन वे उसे समझ नहीं सके। बाद में नोटिस मिलने पर उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। वाहन स्वामी सूर्यबली राम का कहना है कि जब चालान कटा, उस समय उनकी कार घर पर खड़ी थी। इसके बावजूद गलत तरीके से चालान कर दिया गया। इसके बाद से वे लगातार परिवहन विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन तीन वर्षों में भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही और लालफीताशाही के चलते उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें मामले के निस्तारण के लिए लोक अदालत जाने की सलाह दी जा रही है, जबकि उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए बार-बार करीब 75 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आना-जाना उनके लिए संभव नहीं है। थक-हारकर अब उन्होंने प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की है। इस बाबत एआरटीओ अरुण राय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच करवाई जाएगी।
2012 में बीजेपी से विधानसभा प्रत्याशी थे सूर्यबली राम
पीड़ित सूर्यबली राम विगत 2012 में बेल्थरारोड विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। चुनाव में मिली असफलता के कारण पार्टी ने 2017 में उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने के मौका नहीं दिया तो उन्होंने राजनीति से फिलहाल पूरी तरह से संन्यास ले लिया है। रविवार को उन्होंने बताया कि वे हार्ट के बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें पेसमेकर भी लगा है। अस्वस्थता के कारण ज्यादा भागदौड़ भी नहीं कर सकते।
Trending Videos