सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress workers took out a procession

Ballia News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a procession
मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर सीडीओ ओजस्वी राज का पत्रक सौंपते कांग्रेस कार्यक
विज्ञापन
बलिया। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने मनरेगा मजदूरों के मजदूरी भुगतान की मांग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज को पत्रक सौंपा। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय परिसर से जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकालकर विकास भवन पहुंचे।
Trending Videos

इस दौरान उन्होंने मनरेगा मजदूरों के भुगतान के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। प्रदेश में लगभग दो हजार करोड़ रुपए का मनरेगा का भुगतान लंबित है। इसके साथ ही इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ माह से भुगतान नहीं दिया गया हैं। उन्होंने मांग की कि ब कार्ड धारकों के साथ ही कर्मियों का भुगतान जल्द किया जाए। पत्रक सौंपने वालों में महाप्रसाद चौबे, बैजनाथ राम, अनिल पांडेय, वीर बहादुर सिंह रहे। बेल्थरारोड :
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सीउरी प्रेमरजा ग्राम निवासी कांग्रेस नेता लालूराम मिर्धा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों को दो माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने से परेशानी का उल्लेख किया। भुगतान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed