फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Court takes strict action in dowry harassment case, seeks clear report from Revati police by August 31

Ballia News: दहेज उत्पीड़न मामले में कोर्ट सख्त, रेवती पुलिस से 31 अगस्त तक मांगी स्पष्ट आख्या

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Court takes strict action in dowry harassment case, seeks clear report from Revati police by August 31
बलिया। दहेज उत्पीड़न, मारपीट के मामले में ससुराल पक्ष की ओर से हाजिर नहीं होने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-03 के न्यायाधीश विवास्वान प्रकाश की अदालत ने रेवती थाना पुलिस से स्पष्ट आख्या तलब की है।
विज्ञापन

न्यायालय ने पुलिस को आगामी 31 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी शंभूनाथ की पुत्री खुशबू का विवाह 24 फरवरी 2025 को रेवती थाना क्षेत्र के कटहरी बारी निवासी प्रदीप यादव के साथ हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाह के बाद विदाई होकर ससुराल पहुंचने के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष के अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने मामले के समाधान के लिए मीडिएशन सेंटर का भी सहारा लिया, जहां से ससुराल पक्ष को नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। पीड़िता की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर ससुराल पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed