{"_id":"69f3a09fc9b6dfc563004acd","slug":"due-to-the-storm-and-rain-power-supply-was-disrupted-for-more-than-16-hours-in-the-city-and-rural-areas-more-than-180-poles-fell-ballia-news-c-190-1-bal1002-162943-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंधी और पानी से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे से ज्यादा ठप रही बिजली आपूर्ति, 180 से ज्यादा खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंधी और पानी से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे से ज्यादा ठप रही बिजली आपूर्ति, 180 से ज्यादा खंभे गिरे
विज्ञापन
नरही क्षेत्र में टूटे विद्युत तार को जोड़ते विद्युत निगम कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बलिया। बुधवार की शाम को आंधी संग हुई बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 100 से ज्यादा जगहों पर पेड़ बिजली तारों पर गिर गए हैं। बिजली के 180 पोल टूटकर गिर गए। शहर के परमंदापुर व बहेरी क्षेत्र में दूसरे दिन रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 250 से ज्यादा गांवों की बिजली प्रभावित है।
फेफना में बघेजी, गंगहरा सागरपाली, वैना, अराजी माफी सागरपाली, थमहनपुरा, इन्द्रपुर, चेरुईया, छोटकी नरही, पकड़ी और कटरिया सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। जेई राजेश कुमार ने बताया कि सागरपाली क्षेत्र में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बैरिया में बिजली के 60 से ज्यादा खंभे तीन ट्रांसफाॅर्मर, दर्जनों क्रॉसआर्म टूट कर गिर गए हैं। बैरिया सबडिवीजन के लगभग 200 गांव व एक दर्जन से अधिक बाजार बुधवार की रात अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत उपकेंद्र,बैरिया नगर विद्युत उपकेन्द्र, ठेकहा विद्युत उपकेन्द्र व जयप्रकाश नगर विद्युत उप केंद्र पर दीघार 33 हजार केवीए के पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति ठप हो गया है। क्योंकि 33 हजार की लाइन में भी फाल्ट आ गया है।
-- -- -- -- -
बिजली विभाग को 35 लाख का नुकसान : आंधी व पानी से बिजली खंभे गिरने के कारण बिजली निगम को व्यवस्था ठीक करने में कसरत करनी पड़ रही है। खंभे, तार व अन्य उपकर टूटने के कारण करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है। अधीक्षण अभियंता इं. विनोद कुमार ने बताया कि शहर की आपूर्ति व्यवस्था रात को ही ठीक कर ली गई थी लेकिन देहात क्षेत्र में दिक्कत बन रही। दूसरे दिन परमंदापुर में पेड़ गिरने से विलंब से आपूर्ति शुरू हो सकी।
पेड़ गिरने से झोपड़ी ध्वस्त: पूर। उससा गांव में शिवजी यादव की झोपड़ी पर पेड़ डाल टूटकर गिर गई, जिससे झोपड़ी ध्वस्त हो गई। वहीं उकछी गांव में भी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से बिजली का तार टूट गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया और कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल हो सकी। संवाद
विस्थापित 120 कटान पीड़ितों झोपड़ियां आंधी में उड़ीं
बैरिया। गंगा की कटान से विस्थापित होकर बंधे पर बसे चक्की नौरंगा के लगभग 120 कटान पीड़ितों की झोपड़िया बुधवार की शाम आंधी व बारिश में उजड़ गईं। ग्राम प्रधान नौरंगा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 120 कटान पीड़ित बंधे पर शरण लिए हुए हैं। झोपड़ी लगाकर रहते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि कटान से धर्मशीला देवी, मनोज राम, लाल बच्ची देवी, पंचाराम, पवन राम, श्रीभगवान राम, अमरनाथ राम, माया देवी सहित कुल 120 परिवारों के झोपड़िया उजड़ गईं।
नरही के 67 गांवों की गुल रही बिजली : कैथवली एवं वसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 67 गांवों की बिजली आपूर्ति 23 घंटे बाद बहाल हो सकी। विद्युत उपकेंद्र कैथवली के अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि आंधी से बिजली के 10 खंभे टूट गए। सुबह से ही लाइन मैन मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वसंतपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शाम तक बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
दूसरे दिन भी टूटे पीपा पुल की मरम्मत नहीं हुई
फेफना। क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर बुधवार की शाम आंधी-बारिश में पीपा पुल टूट गया। घटना के बाद आपदा कंट्रोल रूम की तत्परता से पुल पर फंसे पांच लोगों को बचाया गया था।
पुल टूटने से बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय निवासी अभय मिश्रा, संतोष सिंह, अश्वनी राय, छोटक मल्लाह, रिखीदेव यादव, जटी यादव, हरे राम गिरि, दशरथ यादव और भुवन यादव ने बताया कि अब लोग मजबूरी में नाव के सहारे आ-जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पीपा पुल की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। माल्देपुर गंगा घाट से बिहार के करीब 10 से 12 गांवों का सीधा संपर्क जुड़ा हुआ है। इन गांवों के लोग हाट-बाजार, रोजगार और रिश्तेदारी के लिए रोजाना बलिया आते-जाते हैं। छोटू सिंह, पिंटू राय, मनोज कुमार, संतोष राय और सुखदेव कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि दोनों राज्यों के बीच यह संपर्क बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पुल बनवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
पीपा पुल का नोज क्षतिग्रस्त, दर्जन फंसे वाहन
बैरिया। बुधवार की शाम को तेज आंधी व भारी बरसात के कारण नौरंगा पीपा पुल का नोज क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण समाचार लिखे जाने तक तक इस पीपा पुल से यातायात ठप हो चुका है। वही बिहार के महुली घाट पीपा पुल तेज आंधी से टूटकर दो भागों में बट गया है।जिससे यूपी से बारात में गई दर्जनों गाड़ियां पुल के उस पर फांसी हुई है। दोनों जगह पर कर्मचारी पीपापुल ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending Videos