सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   E-rickshaw overturns after colliding with Nilgai, driver serious

Ballia News: नीलगाय से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, चालक गंभीर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after colliding with Nilgai, driver serious
विज्ञापन
सिकंदरपुर। मिश्रचक गांव के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा से नीलगाय टकरा गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। भिखपुरा निवासी मुन्ना कुमार (32) ई-रिक्शा से लखनापार से लौट रहे थे। मिश्रचक गांव के पास अचानक नीलगाय उछलकर सीधे रिक्शा से टकरा गई। टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मुन्ना कुमार सड़क पर गिर गए और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed