{"_id":"69ac89f0b4c97e31110c8dfd","slug":"land-will-be-purchased-from-farmers-for-75-crores-for-17-km-bypass-ballia-news-c-190-1-bal1002-159074-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 17 किमी बाईपास के लिए 75 करोड़ में किसानों से खरीदी जाएगी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 17 किमी बाईपास के लिए 75 करोड़ में किसानों से खरीदी जाएगी भूमि
विज्ञापन
वैना-बांसडीहरोड बाईपास मार्ग के भूमि का निरीक्षण करते सीआरओ त्रिभुवन साथ में अन्य। जागरुक पाठक
विज्ञापन
बलिया। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित वैना-बांसडीहरोड तक बनने वाले फोरलेन बाईपास रोड के लिए भूमि क्रय व अधिग्रहण शुरू हो गया है। 17 किमी बाईपास के लिए 75 करोड़ में किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।
इसको लेकर शनिवार को सीआरओ त्रिभुवन व लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केशरी प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने सर्वे किया। सीआरओ ने बताया कि जल्द ही भूमि क्रय शुरू होगा। बलिया-फेफना एनएच-31 से बाईपास वैना से लेकर बांसडीह रोड तक प्रस्तावित है। बलिया-बांसडीरोड बाईपास की भूमि का क्रय दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में लगभग 11 किलोमीटर के 10 ग्रामों की भूमि का क्रय किया जाएगा। इसके बाद शेष 13 गांवों के लगभग 6 किलोमीटर की भूमि का पुन: सर्वे करते हुए वन विभाग से मंजूरी लेकर सर्वे कार्य पूर्ण किया जाएगा।
द्वितीय चरण में वन विभाग से जाने वाले बाईपास के क्रय की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।बताया कि प्रथम चरण 10 गांव लिए जाएंगे। जिसका 15 मार्च तक सर्वे पूर्ण हो जाएगा और इस माह के अंत तक कमेटी द्वारा रेट निर्धारण के उपरांत अधिशासी अभियंता द्वारा सर्वप्रथम जमीन किसानों से खरीदी जाएगी ।
सीआरओ ने बताया कि वैना-बांसडीहरोड बाईपास बनने से नगर में जाम की समस्या नहीं रहेगी और नगर का विस्तार भी बलिया बाईपास तक फैलेगा। आम जनता को यातायात की बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
-- -- --
प्रथम चरण में इन गांवों की क्रय होगी भूमि
वैना-बांसडीहरोड बाईपास के लिए प्रथम चरण में 10 गांवों की भूमि खरीदी जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पहल तेज कर दी है। प्रथम चरण में गांव वैना, दुमुदुमा, कटारिया, अलावलपुर, बनरही, गुरवां, कुम्हैला, करनई, आराजी माफी शुक्लापुर व धरहरा शामिल है।
-- --
वर्जन--
एनएच-31 वैन से बांसडीह रोड तक बनने वाले बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए लोक निर्माण व राजस्व विभाग की टीम ने 10 गांवों का सर्वे किया है। मार्च के अंत तक प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास है। -त्रिभुवन, सीआरओ।
Trending Videos

वर्जन