सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight against molestation, FIR registered

Ballia News: छेड़खानी के विरोद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fight against molestation, FIR registered
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट के मामले में नौ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष दोकटी प्रशांत चौधरी ने बताया कि दलन छपरा निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में आवेदन देकर शिकायत की कि 20 अक्तूबर 2025 को उनकी बेटी दरवाजे पर खड़ी थी। पड़ोस के शशिकांत माली और सोनू माली मोटरसाइकिल से दरवाजे पर आए। पुत्री पर अश्लील टिप्पणी की। पुत्री ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद ही शशिकांत माली, गोलू माली, सुनील माली, धर्मेंद्र माली, अखिलेश, सुधीर, सोनू, रामबाबू और अन्य पांच अज्ञात महिलाएं दरवाजे पर लाठी-डंडा, ईंट लेकर पहुंच गईं। मेरे घरवालों पर हमला कर दिया। इसमें राजेश पुत्र लल्लन घायल हो गए। न्यायाधीश सिविल जज एफटीसी तृतीय ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed