सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged for spreading false news about examination centre on social media

Ballia News: सोशल मीडिया पर परीक्षा केंद्र की झूठी खबर वायरल करने पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for spreading false news about examination centre on social media
विज्ञापन
बलिया। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर गलत व झूठी खबर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने शाकिब (इंस्टाग्राम की आईडी अर्जुन शर्मा) पर प्राथमिकी दर्ज की है।

सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को जापलिंगज चौकी प्रभारी अजय कुमार ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि शाकिब नामक शख्स के साथ ही तीन युवकों द्वारा इंस्टाग्राम और एक्स पर एक फर्जी पोस्ट प्रसारित किया गया है। जिसमें दावा किया गया कि आठ जून को जिला मुख्यालय स्थित एक परीक्षा केंद्र पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दस मिनट देरी से दी गईं और पांच मिनट पहले ले ली गईं। जबकि परीक्षा के दौरान समस्त प्रक्रिया समय से की गई थी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले ने अपना नाम शाकिब बताया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वायरल वीडियो में लाल टीशर्ट पहना युवक खुद को शाकिब बताते हुए रोते हुए कह रहा कि मेहनत करने के परीक्षा देने आए लेकिन यहां 10 मिनट बाद कापी दिया और पहले ले लिया गया। कमरे में पंखा बंद था, शिकायत करने पर शिक्षक गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed