सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power supply system crippled; 150 villages left without electricity for 6 to 8 hours.

Ballia News: चरमराई बिजली व्यवस्था, 6 से 8 घंटे तक 150 गांवों की बत्ती रही गुल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Power supply system crippled; 150 villages left without electricity for 6 to 8 hours.
नरही गांव के खमीरपुर मौजा में बारिश के पानी धान नर्सरी लगाते किसान। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह आई आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के 12 फीडरों के तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से 6 से 8 घंटे तक 150 गांवों की आपूर्ति ठप रही।

लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक बारिश होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान में 9 डिग्री तक गिरवाट आई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में आंधी का असर रहा। शहर क्षेत्र के कई मार्गों पर जलभराव हो गया। शहर के पानी निकासी की व्यवस्था की कलई भी खुल गई। स्टेडियम, मिड्ढी-एनसीसी तिराहा मार्ग आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया में तड़के सुबह तेज आंधी व हल्की बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट आ गई। दोपहर दो बजे के बाद तक क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारियों से पूछने पर कह रहे थे की कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है। अभी कुछ क्षेत्रों में बहाल होना बाकी है। जयप्रकाश नगर क्षेत्र हो लोकधाम अथवा बैरिया देहात किसी भी विद्युत उप केंद्र पर बिजली बहाल होने के संदर्भ में उपभोक्ताओं ने दो बजे तक पुष्टि नहीं की थी। अवर अभियंता अभिराम प्रणय ने बताया कि बिजली बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। लोकधाम ठेकहा, बैरिया देहात और बैरिया नगर की स्थिति बनी हुई है। बारिश से कीचड़ और फिसलन से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बेल्थरारोड में आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साढ़े तीन घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश का लाभ किसानों को मिला है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ सीजन की तैयारी को गति मिलेगी।
पूर में आंधी बारिश से करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। गौरा मदनपुरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य विद्युत आपूर्ति सामान्य है, लेकिन गौरा मदनपुरा फीडर से जुड़े दादर फीडर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर तार टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। क्षतिग्रस्त तारों को ठीक कराया गया। उधर, बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से धान की रोपाई की तैयारी आसान हो गई।
रतसर में आंधी के कारण मुख्य लाइन में फाॅल्ट के चलते स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से विद्युत की आपूर्ति ठप रही। देर शाम तक फाॅल्ट दूर नहीं हो पाया था । प्रभारी जेई आनंद जायसवाल ने बताया कि फाॅल्ट दुरुस्त होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
नरही में बारिश के बाद एनएच-31 एवं गांव के रास्तों पर जलभराव हो गया। आंधी बारिश से गड़बड़ाई चरमराई बिजली व्यवस्था से इलाके में सात घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
--------
शहर के कई मोहल्ले में जलभराव की बनी स्थिति : आंधी-पानी से शहर के कई मोहल्ले में जलभराव की स्थिति हो गई। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रोडवेज वर्कशाॅप, लोविनि डाकबंगला, स्पोर्ट स्टेडियम, आवास विकास काॅलोनी, आनंद नगर, काजीपुरा आदि मोहल्लों के मार्ग पर जलभराव हो गया।
--------
सफाई के बाद बाहर रखा गया सिल्ट फिर बहकर नाले में गया : शहर के नाला सफाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में नाला सफाई के बाद निकला सिल्ट फिर उसी में बारिश से चला गया। वहीं, सड़कों पर फैलने से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
------------------------------------
खरीफ फसल बोआई के लिए बारिश अनुकूल
बेल्थरारोड। कृषि विशेषज्ञ एसएन सिंह ने बताया कि वर्षा धान की नर्सरी के लिए बेहद लाभकारी है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी नहीं चलना पड़ेगा, जिससे डीजल और बिजली की बचत होगी। उन्होंने कहा कि अरहर समेत अन्य खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बारिश अनुकूल साबित होगी। खरीफ सीजन की शुरुआत में हुई बारिश फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस वर्ष फसल की स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है। संवाद
--------
वर्जन--
सुबह आंधी व पानी से 12 फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जेई व लाइनमैन ने मरम्मत कर दोपहर तक आपूर्ति को बहाल कर दिया। आंधी व पानी से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
-विनोद कुमार जायसवाल, अधीक्षण अभियंता।

नरही गांव के खमीरपुर मौजा में बारिश के पानी धान नर्सरी लगाते किसान। संवाद

नरही गांव के खमीरपुर मौजा में बारिश के पानी धान नर्सरी लगाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed