सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against 17 named and 12 unidentified people in fight in land dispute

Ballia News: भूमि विवाद में मारपीट में 17 नामजद 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 17 named and 12 unidentified people in fight in land dispute
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष सुग्रीव शर्मा और रामजन्म चौहान के बीच मारपीट हुई।
Trending Videos

इस दौरान धारदार हथियार, लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर जमकर चले। 10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 17 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, छेड़खानी, बलवा सहित विभिन्न धाराओं के प्राथमिकी दर्ज की है।
एक पक्ष के सुग्रीव शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि किसी खबर के प्रकाशन से नाराज होकर विपक्षी रजवंत चौहान, रघुवंश चौहान, चंद्र प्रताप, वीरेंद्र, हरेंद्र व रंभा चौहान समेत पांच-छह अज्ञात लोगों ने हाथ में धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर उनकी नाबालिग बहन के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सुग्रीव शर्मा, अर्चना, सरोज और आतिश गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने घर का सामान भी लूट लिया और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed