{"_id":"6a78c61040abfb9e93046101","slug":"havoc-caused-by-saryus-erosion-six-houses-swallowed-by-the-river-34-homes-lost-in-a-week-ballia-news-c-190-1-bal1001-170500-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरयू की कटान का कहर, छह घर नदी में समाए, एक हफ्ते में 34 मकान विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरयू की कटान का कहर, छह घर नदी में समाए, एक हफ्ते में 34 मकान विलीन
विज्ञापन
गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी के कटान में गिरी मकान।वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। गोपाल नगर टाड़ी में सरयू नदी के कटान का कहर रविवार को भी जारी रहा। तेज कटान के चलते छह घरों का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा गया। इस तरह से कए हफ्ते में 34 मकान नदी में विलीन हो चुके हैं।
रविवार को जिन लोगों के मकान का हिस्सा सरयू में समाहित हुआ, उनमें सुदर्शन यादव, राम आशीष यादव, रतेंद्र यादव, विनोद यादव, भारत यादव और रमेश यादव शामिल हैं। वहीं राजबली यादव, लालू यादव समेत करीब आधा दर्जन लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं।
कटान की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया शशि भूषण मिश्रा ने कटान पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने कटान पीड़ितों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद कर रहा है।
दूसरी ओर वशिष्ठ नगर, गोपाल नगर सिवान, देवपुर, मानगढ़, शिवाल मठिया, अधिसिझुआ, गुमानी के डेरा के सामने भी कटान जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटान की भयावह स्थिति के बावजूद बाढ़ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि दियरांचल को कटान से बचाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को बड़ी कटानरोधी परियोजना स्वीकृत करने के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजना के बिना दियरांचल को कटान से बचाना संभव नहीं है। संवाद