{"_id":"697e6b122285273dfc0a78e0","slug":"information-on-friendly-insects-and-enemy-insects-given-in-the-orientation-training-program-ballia-news-c-190-1-ana1001-156870-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी मित्र कीट और शत्रु कीट जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी मित्र कीट और शत्रु कीट जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। विकास खंड सीयर के प्रांगण में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वावधान में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को फसलों के लिए मित्र कीट और शत्रु कीट की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी शरद चौधरी, खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रणवीर, एडीओ कृषि गुलाब यादव तथा केंद्र प्रभारी अधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र की शुरुआत केंद्र के प्रभारी अधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा आईपीएम पर संक्षिप्त टिप्पणी द्वारा किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आईपीएम की मौजूदा समय में उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी द्वारा कीटनाशकों के हानिकारक प्रभाव तथा रसायनों के सुरक्षित एवं विवेक पूर्ण उपयोग के बारे में समझाया गया। सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी मनोज शुक्ल ने आईपीएम की उपयोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। श्वेताश्री ने केंद्र द्वारा उत्पादित विभिन्न जैव कारकों की क्षेत्र में उपयोगिता व मित्र कीटों के संवर्धन से संबंधित जानकारी दी। मौके पर रत्नेश मिश्र, मोनल सिंह, गुलाब यादव, जयप्रकाश सिंह, रमेश, ओमप्रकाश व कृषि विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos