सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted for restoration of facilities at Suremanpur station

Ballia News: सुरेमनपुर स्टेशन पर सुविधा बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for restoration of facilities at Suremanpur station
विज्ञापन
बैरिया। पूर्वोत्तर रेलवे जोनल रेल परामर्शदात्री समिति गोरखपुर के सदस्य विनायक मौर्य ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन को शुक्रवार को वाराणसी स्थित कार्यालय में ज्ञापन दिया।
Trending Videos

इसमें गंगा-कावेरी एक्सप्रेस व गरीब नवाज एक्सप्रेस का सुरेमनपुर में ठहराव स्वीकृत करने के साथ ही रेल यात्रियों के लिए स्वीकृत सुविधाओं का लागू करने की मांग की। उन्होंने मांग की कि सुरेमनपुर स्टेशन पर बंद पड़ी लिफ्ट को शुरू किया जाए। दिव्यांगों के लिए रैंप का निर्माण, यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाएग। इसी क्रम में शौचालय की बदतर स्थिति, शुद्ध पेयजल का उपलब्ध न होना, लिफ्ट का न चलना इस तरह की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। मंडल रेल प्रबंधक ने भरोसा दिया कि जल्द ही ट्रेनों के ठहराव के लिए जरूरी कार्रवाई होगी। स्टेशन पर व्याप्त दुर्व्यवस्था तत्काल दूर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed