सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jharkhand police raided the place, the accused youth fled.

Ballia News: झारखंड पुलिस ने दबिश दी, आरोपी युवक भागा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand police raided the place, the accused youth fled.
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के बड़सरा सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह झारखंड पुलिस ने दो वर्ष पूर्व चाकूबाजी मामले में अभियुक्त विजय कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारा। पुलिस के पहुंचने के पूर्व आरोपी भाग गया। थानाध्यक्ष लालमणि ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़सरा सलेमपुर गांव निवासी विजय कुमार झारखंड के सिंहभूम जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रह कर नौकरी करता था। वहीं, पर कुछ युवकों से मारपीट में चाकू मार कर फरार हो गया था। कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने पर झारखंड पुलिस टीम उसके घर पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया, लेकिन वह फरार हो गया। उसकी लोकेशन फिलहाल बिहार में बताई जा रही है। दबिश के बाद झारखंड पुलिस टीम वापस लौट गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed