{"_id":"69d93c44cdb50f2249097ed5","slug":"21-crore-approved-for-road-widening-ballia-news-c-190-1-ana1001-161533-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सड़क के चौड़ीकरण के लिए 21 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सड़क के चौड़ीकरण के लिए 21 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। धर्मापुर–अख्तियारपुर–गोशलपुर मटिही मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिली है। कुल 21.53 करोड़ रुपये की स्वीकृत मिली है। प्रथम चरण में एक करोड़ सात लाख 67 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है।
यह कार्य लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के अधीन संपादित किया जाएगा। विभागीय जानकारी के मुताबिक सड़क की कुल लंबाई लगभग 8.5 किलोमीटर है। जिसके चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों व शर्तों के अनुरूप ही किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उक्त कार्य किसी अन्य योजना में स्वीकृत न हो।
जिससे किसी प्रकार का दोहराव न हो। सड़क के उन्नयन से धर्मापुर, अख्तियारपुर, गोसलपुर व मटिही सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
Trending Videos