{"_id":"69d93d58fb0b7233320a874e","slug":"after-a-drinking-party-a-young-man-was-tied-to-a-tree-and-beaten-to-death-ballia-news-c-20-vns1017-1353148-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब पार्टी के बाद दोस्त से विवाद, युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब पार्टी के बाद दोस्त से विवाद, युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मौत
विज्ञापन
मृतक रोशन कुमार की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बूढ़नपुर । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पियरिया धर्मशाला के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर भरौली गांव निवासी रोशन कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में यह घटना हुई है।
शुक्रवार की सुबह मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजू निषाद, उसकी पत्नी मुद्रिका, बेटा राज निषाद और दादा खोभारी निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। खोभारी और मुद्रिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी प्रभावती पत्नी स्व. रामनिहोर ने बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा रोशन कुमार बृहस्पतिवार की शाम मजदूरी कर घर लौटा था। इसके बाद वह घर से करीब दो किमी दूर पियरिया धर्मशाला बाजार लौंगलता खाने गया था। रोशन सात बजे घर लौट रहा था। बाजार से कुछ दूर पहले भरौली गांव निवासी राजू निषाद, उसकी पत्नी मुद्रिका, बेटा राज निषाद और खोभारी निषाद ने रोशन को पाकड़ के पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से एक घंटे तक पिटाई की। इसके बाद गड्ढे में ढकेल दिया। उसके सिर और मुंह से खून बहने लगा। गांव के कई लोगों ने घटना देखी लेकिन बचाने नहीं गए। करीब 8.30 बजे एक ऑटो चालक ने रोशन को पहचान लिया और सूचना उसके चचेरे भाई रवि को दी। रवि की सूचना पर परिजन पियरिया धर्मशाला गांव पहुंचे और रोशन को रानीपुर कोयलसा अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मां प्रभावती ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाल भी नोच लिए थे -बूढ़नपुर। रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों ने रोशन के सिर व मुंह पर वार किए और बाल भी नोच लिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया था।
सभी आरोपी एक ही परिवार के-बूढ़नपुर। इस मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य आरोपी बनाए गए हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि नामजद आरोपियों में राजू निषाद पुत्र खोभारी, उसकी पत्नी मुंद्रिका, उनका बेटा राज निषाद और राजू का पिता खोभारी निषाद शामिल हैं। इस प्रकार आरोपी आपस में पति-पत्नी, पिता-पुत्र और दादा-पोते के रिश्ते में जुड़े हुए हैं।
छह भाइयों में सबसे छोटा था रोशन -बलरामपुर। कप्तानगंज क्षेत्र में रोशन कुमार की हत्या से परिवार सदमे में है। रोशन छह भाइयों में सबसे छोटा था और दिहाड़ी मजदूरी कर मां प्रभावती के साथ रहता था। रोशन के तीन भाइयों की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी थी। रोशन की मौत के बाद परिवार में अब केवल दो भाई और एक बहन ही बचे हैं। घटना की सूचना पर बाहर रहे दोनों भाई घर लौट रहे हैं।
रोशन और राजू में दोस्ती थी-आजमगढ़। एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि रोशन कुमार की राजू से दोस्ती थी। रोशन, राजू के साथ बैठकर शराब की पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि राजू ने परिजनों के साथ मिलकर रोशन को पेड़ में बांधकर पीट दिया। एसपी ने बताया कि पियरिया-कोयलसा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से आरोपी खोभारी और मुद्रिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos