सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Middle-aged man murdered in Ballia throat slit with sharp-edged weapon

UP Crime: धारदार हथियार से गला काटकर अधेड़ की हत्या, दुकान से घर लौटते समय वारदात को दिया गया अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बलिया जिले में एक अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी। 

Middle-aged man murdered in Ballia throat slit with sharp-edged weapon
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दुगौली गांव में बंधु यादव (45) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बंधु यादव पुत्र रमाशंकर बेल्थरारोड स्थित एक दुकान पर मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को दुकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने तलाश शुरू की तो बेटे को गांव के पास सरया मार्ग पर ट्यूबवेल के निकट पिता का शव पड़ा मिला। तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

Trending Videos


पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को शराब की खाली बोतलें, मृतक की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। बंधु याद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी आशा देवी, दो बेटे गोलू यादव और अनमोल यादव तथा एक बेटी राधा यादव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हत्याकांड की तस्वीरें: सिर...सीने में लगीं 4 गोलियां, सुबह से रात तक हंगामा; पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर हो

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और एसओजी प्रभारी विश्वनाथ यादव ने भीमपुरा थाने पहुंचकर एसओ अखिलेश चंद्र पाण्डेय के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। 

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुत्र की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed