सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minor raped on pretext of marriage, also accused of fraud

Ballia News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, ठगी का भी आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Minor raped on pretext of marriage, also accused of fraud
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक ने यौन शोषण किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
Trending Videos

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित परिवार ने बताया कि युवक पहले से विवाहित है। लेकिन उसने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता को शादी कर घर बसाने और मुंबई में साथ रहने का सपना दिखाया। उसके झांसे में आकर बेटी ने घर में रखे नौ लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने आरोपी को सौंप दिए। जब परिवार को इस बात की भनक लगी और विरोध दर्ज कराया, तो आरोपी पक्ष ने आभूषण तो वापस कर दिए, लेकिन नकदी लौटाने से इन्कार कर दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी के परिवार ने हमारी दुकान में आग भी लगा दी। पीड़िता की दादी ने बताया कि इस मामले की शिकायत सीयर पुलिस चौकी से की। चौकी प्रभारी ने गाली-गलौज कर लौटा दिया। पीड़िता की दादी ने उभांव थाना, सीओ रसड़ा, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की है। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया और ऐसी किसी भी घटना से साफ इनकार किया है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
किशोरी के अपहरण में वांछित आरोपी बिहार से गिरफ्तार



फेफना। पुलिस ने किशोरी के अपहरण से जुड़े मामले में वांछित आरोपी गणेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पिता ने 16 जुलाई 2025 को फेफना थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 12 जुलाई 2025 को 14 वर्षीय पुत्री को किशन राजभर निवासी ग्राम गौरा भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर लड़की को तलाश लिया। न्यायालय के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। बयानों और जांच के आधार पर मामले में किशन राजभर के साथ-साथ सहआरोपी गणेश यादव निवासी बिहार का नाम भी प्रकाश में आया। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि फेफना तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गणेश यादव को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed