सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Neighbours accused of gang rape, husband also involved

Ballia News: पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Neighbours accused of gang rape, husband also involved
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति, दो पड़ोसियों और दो अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर बैरिया थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Trending Videos

रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी नगर पंचायत बैरिया में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंच गया । कोर्ट ने पति को पीड़िता के भरण-पोषण के लिए हर महीने 3,000 रुपये और मकान किराये के लिए 1,500 रुपये देने का निर्देश दिया था। रविवार को विवाहिता अचानक अपने मायके से वापस ससुराल आई और पति के घर के एक कमरे में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि सोमवार की भोर में चार बजे पति, दो पड़ोसी और दो अन्य अज्ञात लोग जबरन उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। इसके बाद सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आई। बैरिया पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति सहित तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed