सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman out for a walk crushed by vehicle, dies

Ballia News: टहलने निकली महिला को वाहन ने कुचला, मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman out for a walk crushed by vehicle, dies
विज्ञापन
सुखपुरा। गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर बनरही गांव के समीप सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली भगवती देवी (50)को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
Trending Videos

सुखपुरा थाना क्षेत्र के गुरवा गांव निवासी भगवती देवी पत्नी हीरालाल रोज की तरह सोमवार की सुबह भी घर से टहलने के लिए निकली थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वह वह घर से निकलकर गढ़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर बनरही गांव के समीप पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भगवती देवी के पति हीरालाल सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं और देश की सेवा में तैनात हैं। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed