{"_id":"6a0b67145ac73c24f3042dec","slug":"they-arrive-at-night-to-buy-tickets-but-return-disappointed-ballia-news-c-190-1-bal1001-164196-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: टिकट लेने के लिए रात में पहुंच जाते हैं लेकिन लौटते हैं मायूस होकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: टिकट लेने के लिए रात में पहुंच जाते हैं लेकिन लौटते हैं मायूस होकर
विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर के टिकट काउंटर पर लगी लोगों की भीड़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैरिया। रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर पर आरक्षित और तत्काल टिकट के लिए यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी रात बुकिंग खिड़की पर लोगों की गुजर जा रही।
रविवार की रात सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की आरक्षित टिकट बुकिंग खिड़की के सामने सात यात्री रात में ही आकर सो गए। इनमें से किसी को नई दिल्ली, किसी को आसनसोल तो किसी को अमृतसर जाने के लिए तत्काल टिकट लेना था। यात्रियों का आरोप है कि सोमवार की सुबह जब टिकट काउंटर खुलने का समय हुआ, तो वहां पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने रात भर से इंतजार कर रहे इन लोगों को जबरन हटा दिया और नई लाइन लगवा दी। रात भर जागने वाले यात्रियों में से सिर्फ एक ही व्यक्ति को कतार में जगह मिल सकी। बाकी दूर-दराज से आए जरूरतमंद यात्रियों को कतार से बाहर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों और पीड़ित यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर टिकट ब्लैक करने वाले कुछ स्थानीय दबंग और बिचौलिये सक्रिय हैं। वे सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से रात भर कतार का इंतजार करने वाले वास्तविक यात्रियों को सुबह हटा देते हैं। अपने चहेतों को आगे कर देते हैं। इस अव्यवस्था के चलते आम यात्रियों को तत्काल टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। वैसे भी इस काउंटर से सीट उपलब्धता कम होने के कारण बमुश्किल एक या दो लोगों का ही तत्काल टिकट बन पाता है, उस पर भी पैरवी और दबंगई हावी है।
विज्ञापन
सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हमारे पास सुबह जो लोग आवेदन (फॉर्म) जमा करते हैं, हम नियमानुसार उनका टिकट बनाते हैं। बुकिंग विंडो के उस पार भीड़ को नियंत्रित करने और कतार लगवाने की पूरी जिम्मेदारी आरपीएफ की है।

Trending Videos