सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Monkey attacks and bites 12 people in 20 days.

Ballia News: 20 दिनों में 12 लोगों को बंदर ने काटकर किया हमला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Monkey attacks and bites 12 people in 20 days.
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में एक बंदर से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले करीब 20 दिनों में बंदर ने 12 लोगों को काटकर घायल किया है।

हाल ही में सुभावती देवी (70) और कमलावती देवी (76) को बंदर ने काटकर घायल किया है। गांव के लोगों का कहना है कि सुबह और शाम बंदर को भगाने के लिए टिन पीटकर और शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया जाता है। इसका विशेष असर नहीं पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग छतों पर सोने और सामान्य आवाजाही के लिए भी नहीं जाते। तेलमा जमालुद्दीनपुर निवासी धर्मनाथ गुप्ता ने बताया कि बंदर के भय से लोग उमस भरी गर्मी में भी घरों के भीतर रहने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर बंदर को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed