फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rain accompanied by strong winds for 20 minutes late in the evening; the weather turned pleasant.

Ballia News: देर शाम को तेज हवा के साथ 20 मिनट तक बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong winds for 20 minutes late in the evening; the weather turned pleasant.
नगर के टीडी कालेज चौराहा पर बारिश के दौरान भींगते हुए साइकिल से अपने गंतव्य को जाता बालक।संवाद
बलिया। जिले में रविवार की देर शाम को तेज हवा संग 20 मिनट तक तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। रविवार की शाम करीब छह बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं, कुछ देर की बारिश ने नगरपालिका के साफ-सफाई के दावों की पोल खोल दी। शहर के आवास विकास, टैगोर नगर, आनंद नगर, सतनी सराय आदि मोहल्ले में हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फोरलेन पर भी पानी जमा हो गया। बारिश धान की फसल के लिए बेहतर मानी जा रही है। लगभग 20 मिनट तक बारिश होती रही। यह बारिश जनपद के कुछ क्षेत्रों में ही हुई लेकिन जिधर हुई उस क्षेत्र के लोगों केे उमस और गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तापमान 34.5 व न्यूनतम 29.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम फिलहाल इसी तरह रहेगा। कुछ क्षेत्रों में मध्यम या तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed