{"_id":"6a32f20376fa4447c60156c1","slug":"rise-in-diarrhea-and-insomnia-patients-during-the-heat-emergency-ward-full-by-11-am-ballia-news-c-190-1-ana1001-166534-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गर्मी में डायरिया, अनिद्रा के मरीज बढ़े, दोपहर 11 बजे तक इमरजेंसी फुल हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गर्मी में डायरिया, अनिद्रा के मरीज बढ़े, दोपहर 11 बजे तक इमरजेंसी फुल हुई
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में डायरिया, हाई ब्लड प्रेशर, सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार और त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन 15 से 20 मरीज अनिद्रा और सिर दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे के बाद इमरजेंसी वार्ड में बेड तक उपलब्ध नहीं रह रहे हैं।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह और शाम कुल 173 मरीज गंभीर अवस्था में पहुंचे। इनमें से 126 मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर भर्ती किया गया।
जनपद में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उमस और गर्मी के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जिससे अनिद्रा और सिर दर्द की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। हालात ऐसे हैं कि घरों और कार्यालयों में लगे कूलर और एसी भी गर्मी के सामने बेअसर साबित हो रहे हैं, जबकि पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। अस्पताल में ओपीडी की तुलना में इमरजेंसी में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
सुबह 11 बजे के बाद इमरजेंसी वार्ड में बेड तक उपलब्ध नहीं रह रहे हैं। ऐसे में मरीजों को हड्डी और सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट करना पड़ रहा है। एसी युक्त वार्डों में भर्ती कराने को लेकर तीमारदारों के बीच विवाद की स्थिति भी बन रही है।
विज्ञापन
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1319 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। फिजिशियन, चर्म रोग, बाल रोग, नेत्र रोग और आर्थो सर्जन की ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। चिकित्सकों के अनुसार इस समय डायरिया के लक्षणों के साथ सिर दर्द, अनिद्रा, हाई बीपी, आंखों में लालिमा, पेट दर्द, गैस, शरीर पर लाल चकत्ते और फुंसियों की शिकायतें बढ़ रही हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, अनिद्रा और सिर दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है।