{"_id":"6a2f02de7db620069f004a63","slug":"samman-nidhi-for-5-lakh-farmers-95000-have-received-housing-ballia-news-c-190-1-bal1001-166363-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 5 लाख किसानों को सम्मान निधि, 95 हजार को मिली है छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 5 लाख किसानों को सम्मान निधि, 95 हजार को मिली है छत
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ जिले के 5.08 लाख से अधिक किसानों को मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 74,992 तथा शहरी के तहत 21,082 को छत मिली है।
सरकार की ये उपलब्धियां प्रदेश सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में गिनाईं। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ जनपद में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सुरहाताल (जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार) का देश के 100वें रामसर स्थल के रूप में घोषित होना बलिया के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे जिले की जैव विविधता, प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरणीय महत्व को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारत की आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 10.60 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं । तथा 1,30,251 लाभार्थियों को 249.35 करोड़ रुपये का क्लेम भुगतान किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 2.24 लाख से अधिक परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू तथा सूचना विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।