सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager bitten by snake while playing at home; 2.5 hours spent on home remedies, resulting in death.

Ballia News: घर में खेल रहे किशोर को सांप ने डसा, घरेलू उपचार में बीते 2.5 घंटे, मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager bitten by snake while playing at home; 2.5 hours spent on home remedies, resulting in death.
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 जहीरगंज मोहल्ले में शनिवार की रात सर्पदंश से 13 वर्षीय हिमांशु की मौत हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर हिमांशु को लेकर पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसने शोर मचाया। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। पहले घरेलू स्तर पर उसका उपचार कराने का प्रयास किया लेकिन हालत लगातार गंभीर होती गई। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार किशोर को सर्पदंश के लगभग ढाई से तीन घंटे बाद अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि यदि सर्पदंश के तुरंत बाद उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तो समय रहते एंटी-वेनम इंजेक्शन और आवश्यक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में घरेलू उपचार के भरोसे न रहें और पीड़ित को तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed