{"_id":"6a2f055ed780a589280c91b9","slug":"teenage-girl-climbs-mobile-tower-insisting-on-summoning-her-boyfriend-ballia-news-c-190-1-bal1001-166334-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी
विज्ञापन
बेल्थरारोड क्षेत्र के अखोप गांव में टावर पर किशोरी के चढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस और उपस्थि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव स्थित एक विद्यालय के पास रविवार सुबह उस एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी सुबह से ही मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई थी। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को समझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस के अनुसार किशोरी बार-बार अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बावजूद जब वह नहीं मानी तो पुलिस ने युवक से संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया।
बताया जाता है कि युवक से मोबाइल पर बातचीत होने के बाद किशोरी का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद उसने स्वयं टावर से नीचे उतरने का निर्णय लिया और सकुशल नीचे आ गई। घटना के बाद किशोरी की मां ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाने और उसे इस तरह का कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार किशोरी की शादी पहले से तय हो चुकी है। टावर से नीचे उतरने के बाद पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसके परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।