फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Soaring sugar prices turn the festive sweetness bitter; rates jump by 10 to 15 percent.

Ballia News: चीनी के तेवर से त्योहारों की मिठास हुई कड़वी, दाम में 10 से 15 प्रतिशत का उछाल

Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Soaring sugar prices turn the festive sweetness bitter; rates jump by 10 to 15 percent.
नगर के शहीद पार्क चौक ​स्थित दुकान से सामानों की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
बलिया। बाजार में इधर बीच एक सप्ताह के अंदर चीनी के दाम में उछाल आ गया है, जिससे लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। त्योहार का सीजन होने से चीन के बढ़ते दाम से लोग पूरी तरह से परेशान हो गई है। चीनी के दामों में 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल देखने का मिल रहा है।
विज्ञापन

थोक में चीनी के दामों में 300 रुपये प्रति क्विंटल की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अचानक आई इस तेजी से थोक मंडी से लेकर फुटकर बाजार तक चिंता बढ़ गई है। आम लोगों की रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है। करीब एक माह पूर्व थोक बाजार में जो चीनी 4,400 रुपये प्रति कुंतल बिक रही थी, उसके दाम पहले बढ़कर 4,800 रुपये प्रति कुंतल हुए और अब यह छलांग लगाकर सीधे 5,000 रुपये प्रति कुंतल के ऊपर हो गई है। हालांकि अभी बाजार में उछाल वाली रेट में समानता नहीं दिखाई दे रहा है। अब फुटकर बाजार में चीनी के दाम 52 से 54 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। हनुमानगंज के थोक कारोबारी उमेश कुमार ने ने बताया कि इस बार मिलों में उत्पादन प्रभावित होने की वजह से बाजार में आपूर्ति घटी है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जापलिनगंज निवासी आदर्श मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन और कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे समय में चीनी और मिठाई के दाम बढ़ना आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed