{"_id":"69b0502105824d1f9e001a9c","slug":"stoves-started-extinguishing-queues-at-warehouses-cylinder-stock-exhausted-within-an-hour-ballia-news-c-190-1-bal1002-159279-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बुझने लगे चूल्हे, गोदामों पर कतार, एक घंटे में खत्म हो गया सिलिंडर का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बुझने लगे चूल्हे, गोदामों पर कतार, एक घंटे में खत्म हो गया सिलिंडर का स्टॉक
विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी कतार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। घरेलू गैस का संकट गहराने लगा है। बुकिंग के लिए एजेंसी व सिलिंडर लेने के लिए गोदामों पर मंगलवार की सुबह उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है। व्यावसायिक सिलिंडर भी मिलने में परेशानी हो रही है।
जिले में 555664 उपभोक्ता हैं। घरेलू गैस बुक करने के लिए एजेंसी व गोदामों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है।
मंगलवार की सुबह भारत व इंडेन की एजेंसियों पर गैस सिलिंडर का स्टॉक एक घंटे में खत्म हो गया। दोपहर बाद भी लोग सिलिंडर लेकर कतार में इंतजार करते रहे। व्यावसायिक सिलिंडर पर रोक के कारण होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के सामने काफी दिक्कत खड़ी हो गई है। कई होटल व रेस्टोरेंटों में शादी विवाह व पार्टी की बुकिंग पहले से ही है। रेस्टोरेंट संचालक मोनू ने बताया कि सिलिंडर की दिक्कत है।
कई एजेंसी संचालकों से संपर्क किया गया लेकिन आपूर्ति में असमर्थता जता रहे हैं। सबसे अधिक चिंता पार्टी बुकिंग की है। बुकिंग नहीं हुई तो आयोजक भी परेशान होंगे। रेस्टोरेंट संचालक अंकित ने बताया कि मात्र एक सिलिंडर बचा है।
ऑनलाइन बुकिंग में भी दिक्कत, सर्वर हो रहा फेल: गैस बुकिंग की व्यवस्था ऑनलाइन है। लेकिन सर्वर फेल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक एजेंसी कर्मचारी ने बताया कि तकनीकी दिक्कत बताकर बुकिंग भी नहीं की जा रही है। पहले आसानी से बुकिंग हो जाती थी। अब 100 में 10 उपभोक्ताओं की बुकिंग हो पा र ही है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है।
Trending Videos