सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The huts got burnt due to the spark of the stove, the real brothers got burnt while trying to extinguish the fire.

Ballia News: चूल्हे की चिंगारी से झाेपड़ियां जलीं, आग बुझाने में सगे भाई झुलस गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The huts got burnt due to the spark of the stove, the real brothers got burnt while trying to extinguish the fire.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही गांव में चुल्हे की ​चिंगारी से लगी आग में जले सामानों को देख
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह कोतवाली के अकोल्ही गांव में सोमवार की शाम को श्रीराम राजभर की झाेपड़ी में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। उसकी तीन-चार झोपड़ियां जल गईं। इसमें बंधी तीन बकरियां, साइकिल, बाइक, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
Trending Videos

आग बुझाने में दो भाई श्रीराम राजभर और हरे राम राजभर गंभीर रूप से झुलस गए। जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
श्रीराम राजभर की झोपड़ी के पत्नी शाम का खाना बना रही थीं। उसी दौरान अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग से पूरी झोपड़ी जलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग झोपड़ी में बंधी तीन बकरियां, बाइक, पशुओं का चारा और घर का सामान जलने लगा। आग से बकरियों व सामान को बचाने के चक्कर में श्रीराम राजभर व हरेराम राजभर झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को बांसडीह स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रधान मंटू राजभर ने बताया कि आग लगी में श्रीराम राजभर व हरेराम राजभर का सबकुछ जलकर राख हो गया है। एसडीएम को आग लगी की सूचना दे दी गई है। मौके पर लेखपाल व कोतवाल प्रवीण सिंह पहुंच जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed