सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The written examination for sub-inspector recruitment will be held on 14-15 March.

Ballia News: उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 14-15 मार्च को होगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
The written examination for sub-inspector recruitment will be held on 14-15 March.
web -
विज्ञापन
बलिया । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आगामी 14 और 15 मार्च को संपन्न होगी। जनपद के 15 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में कुल 6,240 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि परीक्षा के दिनों में केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। सुरक्षा के लिहाज से हर केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट का उपयोग होगा और वहां अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, बिजली और पंखों की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, प्रत्येक परीक्षा कक्ष में घड़ी और मोबाइल-घड़ी रखने के लिए सुरक्षित स्टोर रूम की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति के लिए केंद्रों के आसपास 10-12 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को ब्रीफिंग देते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed