सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students at the ANM Training Center sent on leave due to the depletion of gas cylinders

Ballia News: गैस सिलेंडर खत्म होने से एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं को दी छुट्टी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students at the ANM Training Center sent on leave due to the depletion of gas cylinders
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में खाली रखा गया सिलिंडर।संवाद
विज्ञापन
बलिया। ईरान अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस की समस्या चल रही है। सीएमओ आवास के बगल में संचालित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के छात्रवास के किचन का गैस सिलिंडर दो दिन से खत्म होने से छात्रावास मेें रहने वाली छात्राओं की छुट्टी कर दी गई। उक्त मामले की जानकारी सीएमओ को होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस लाइन से गैस मंगवाने के बाद बुधवार से किचन में खाना बनना शुरू हुआ। छात्राएं भी वापस लौट आई।
Trending Videos

एनएनएम ट्रेनिंग सेंटर के छात्र वास में 35 छात्राएं ट्रेनिंग करती हैं। उन छात्राओं के लिए छात्रावास के किचन से तीन टाइम भोजन व एक टाइम नास्ता मिलता है। छात्र वास के किचन के नाम पर आज तक कोई गैस कनेक्शन नहीं है। संचालिका अपने माध्यम से गैस की व्यवस्था कर किचन में खाना बनवाकर छात्राओं को खिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में गैस सहूलियत से मिल जाने से कोई समस्या नहीं होती थी, लेकिन गैस की किल्लत होने एक सप्ताह पूर्व गैस खत्म होने पर संचालिका मंजू सिंह ने अपने घर का सिलिंडर लगाया, उक्त गैस खत्म होने पर उन्होने छात्राओं को घर के लिए छुट्टी कर दी।
उन्होंने मंगलवार को सीएमओ डॉ. आनंद कुमार को इसकी जानकारी दी। उन्होने संबंधित अधिकारी से वार्ता कर चार भरा हुआ गैस सिलिंडर की व्यवस्था की जिसके बाद छात्र वास का किचन चालू हुआ। मंगलवार को दोपहर में छात्र वास में सिर्फ तीन छात्राएं मौजूद रही। संचालिका मंजू सिंह ने कहा कि महावीर जयंती की छुट्टी होने के कारण छात्राएं घर गई और बुधवार को परीक्षा है। जबकि पूर्व में एक दिन की छुट्टी होने के बावजूद छात्राएं घर नहीं जाती है।
महिला अस्पताल में गैस हुई खत्म तो ब्लैक में मंगाया
जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में वेंडर द्वारा भर्ती मरीजों का खाना खिलाया जाता है। महिला अस्पताल में दो दिन पूर्व गैस सिलिंडर खत्म हुआ तो वेंडर ने ब्लैक में गैस गोदाम से मंगाया तब खाना बनाने के बाद मरीजों को वितरण हुआ। वहीं, जिला अस्पताल में मंगलवार को गैस खत्म होने से वेंडर घर से गैस सिलिंडर मंगाकर खाना बनवाया, दो घंटे लेट खाना मरीजों को वितरण हुआ। वेंडर से बताया कि किचन में गैस के अलावा इंडक्शन मौजूद है।

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का किचन रहने वाली छात्राएं मिलकर चलाती हैं। संचालिका द्वारा गैस खत्म होने की जानकारी मिली तो मैंने संबंधित अधिकारी से वार्ता कर भरा हुआ सिलिंडर उपलब्ध कराया। छुट्टी होने के कारण छात्राएं नहीं थी, इस लिए कोई समस्या नहीं हुई। - डॉ. आनंद सिंह, प्रभारी सीएमओ बलिया।
महिला अस्पताल में गैस हुई खत्म, ब्लैक में मंगाया

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed