सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature hits 40; people reel under the heat.

Ballia News: तापमान पहुंचा 40, गर्मी से लोग बेहाल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature hits 40; people reel under the heat.
धूप से बचाव के ​लिए एक ही छाता ओढ़कर अपने गंतव्य को जाती युवतियां।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा लगातार बढ़ रहा है और लोग बेहाल हैं। बुधवार की सुबह से ही उमस का असर रहा। दिनभर धूप रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक सप्ताह से सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगती हैं। इससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में सड़कें सुनसान हो जाती हैं। लोग मजबूरी में ही बाहर निकल रहे। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या काफी कम दिखाई दी। मौसम विभाग की माने तो अगले दो-चार दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है। भीषण गर्मी व उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी के कारण बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ गई है। कई इलाकों में पानी की किल्लत भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed