सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The groom died after being electrocuted, four days after his wedding.

Ballia News: करंट की चपेट में आने से दूल्हे की मौत, चार दिन बाद थी शादी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The groom died after being electrocuted, four days after his wedding.
विद्युत करेंट की जद में आने से मृतक चकिया बाल पर निवासी मृतक रवि पासवान। फाइल फोटो, परिजन - फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा हा​थियों का झुंड।
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के चकिया (बाल पर) गांव में घर में शादी की खुशियां पलभर में गम में तब्दील हो गईं। टेबल पंखे की चपेट में आने से रवि पासवान (26) की मौत हो गई।
Trending Videos

रवि पासवान (26) बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे में टेबल फैन लगा रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में करंट उतर आया। रवि इसकी चपेट में आकर वहीं गिर पड़ा। घर के एक बच्चे ने जब उसे बेसुध पड़ा देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि पासवान की मौत से दो परिवारों और पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक अभी 29 अप्रैल को ही संपन्न हुआ था। उसकी बरात 5 मई को बांसडीह थाना क्षेत्र के केवरा गांव में लल्लू पासवान के यहां जाने वाली थी। तीन भाइयों में सबसे बड़े रवि ने चार महीने पहले ही अपनी मेहनत से नया घर बनवाया था। वह गुड़गांव की निजी कंपनी में कार्यरत था। पूर्व प्रधान अरुण सिंह ने बताया कि घर पर शादी की वजह से सभी रिश्तेदार जुटे हुए थे। पल भर में हंसी-खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही वधू पक्ष के घर भी मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का हर शख्स इस अनहोनी से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed