{"_id":"6a2f03857b65c59647048503","slug":"the-organization-must-be-strengthened-for-the-upliftment-of-society-mp-ramashankar-ballia-news-c-190-1-bal1001-166364-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के उत्थान के लिए संगठन को मजबूत करना होगा : सांसद रमाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के उत्थान के लिए संगठन को मजबूत करना होगा : सांसद रमाशंकर
विज्ञापन
अखिल भारतीय राजभर महासभा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौकियामोड़। अखिल भारतीय राजभर महासभा के मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं गोरखपुर जनपद के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक रविवार को करीमगंज गांव स्थित सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर के आवास पर हुई।
इसमें संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि समाज के आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामानंद राजभर ने कहा कि समाज को गरीबी, अशिक्षा और सामाजिक पिछड़ेपन से बाहर निकालने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाना होगा। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर, नगीना राजभर, धर्मेंद्र राजभर, संतोष राजभर, लल्लन राजभर, दिलीप राजभर आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिराम राजभर ने की, संचालन रामअवध राजभर ने किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्र
बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी प्रदान किए गए। धीरज राजभर को प्रदेश अध्यक्ष (युवा मंच), भगवान राजभर को प्रदेश उपाध्यक्ष, संतलाल राजभर को प्रदेश महासचिव, छोटेलाल राजभर को गोरखपुर जिलाध्यक्ष, मुन्ना राजभर को मऊ जिलाध्यक्ष तथा मनोज राजभर को गाजीपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।