सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The rule of Constitution is over in up SP state president made political jibe said BJP not run bulldozer

UP: 'संविधान का राज खत्म', सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सियासी तंज; बोले- भाजपा अपनों पर नहीं चलाती बुलडोजर

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित बैरिया थानाक्षेत्र में हुए बालक की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने कहा कि बलिया जिले में कई आपराधिक गैंग आज भी सक्रिय हैं लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की जाती।

The rule of Constitution is over in up SP state president made political jibe said BJP not run bulldozer
गोलू के परिजनों से बातचीत करते समाजवादी पार्टी के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Ballia News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने श्याम लाल पाल ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बने संविधान का राज समाप्त हो चुका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दो वर्ष से 16 वर्ष की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस उन्हीं के परिजनों को जेल में डाल रही है। 



बलिया में कई आपराधिक गैंग सक्रिय हैं। जब तक गैंग नहीं समाप्त होगा, अपराध होते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शनिवार की शाम बैरिया में सपा विधायक जयप्रकाश चंचल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोला शिवन राय गांव निवासी किशोर गोलू यादव की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की। सरकार से मांग की कि गोलू यादव के परिजनों को एक करोड़ की अर्थिक सहायता दी जाए। समाजवादी पार्टी भी अपनी तरफ से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे शासन काल का जिक्र करते कहा कि बलिया में 12 से अधिक हत्याएं हो चुकी है। आखिर अब तक बलिया में किसी आरोपी के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला। प्रदेश में जंगलराज तो है ही, सबसे अधिक बलिया में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। फरसा गैंग, कुल्हाड़ी गैंग, तलवार गैंग न जाने कितने गैंग बलिया में सक्रिय हैं। हत्या, लूट जैसे संज्ञेय अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 

सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शिवन टोला में हुई हत्या में शामिल हत्यारोपियों के साथ खड़ी है। बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क के बदहाली की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार इन सभी मामलों में फेल है। जनता त्राहिमाम कर रही है, कोई सुनने वाला नहीं है। विधायक जयप्रकाश अंचल, संग्राम सिंह यादव, मोहम्मद रिजवी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

वहीं, सपा का शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में मृतक किशोर के घर टोला शिवन राय गांव निवासी गोलू यादव के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी कीतरफ से परिवार को आर्थिक सहायता सहित सभी प्रकार का सहयोग देने का भरोसा दिया। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर हम लोग यहां पहुंचे हैं। पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, तारकेश्वर मिश्र, दशरथ यादव आदि रहे। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

हत्या के कारण को लेकर उहापोह
बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला निवासी 14 वर्षीय गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव की हत्या को कारणों को लेकर गांव में अब भी उहापोह की स्थिति है। आखिर गोलू की हत्या क्यों हुई? यह यक्ष प्रश्न बनकर बना हुआ है। दोनों गावों के लोग भी गोलू को एक अच्छे विचार और व्यवहार का लड़का बता रहे हैं। 

क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम ने बताया कि अभी तक हत्या का कारण आपसी रंजिश पचा चल रहा है। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। दूसरे दिन भी शिवन टोला चट्टी पर भारी पुलिस बल व पीएसी चक्रमण करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed