{"_id":"6a83529e9f9f3d37ad05ccd1","slug":"third-monday-of-sawan-devotees-throng-for-darshan-ballia-news-c-190-1-bal1002-170922-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सावन का तीसरा सोमवार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सावन का तीसरा सोमवार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर स्थित बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : रूपसपुर के पास हुए हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त वाहन एवं राहगीर। स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ी रही। हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर जलाभिषेक किया।
शहर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में भोर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब सात बजे के बाद बारिश के बीच भी श्रद्धालु कतार में अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। महिला व पुरुष की लंबी कतार दोपहर तक लगी रही। सिटी मजिस्ट्रेट आसा राम वर्मा ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बाबा के भक्तों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है।
बेल्थरारोड में मानस मंदिर, शिव चौक, बीचला पोखरा, मठिया गुलौरा, खैरा खास, तुर्तीपार, मुजौना, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर, पिपरौली, बस स्टेशन स्थित शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
सहतवार में बाबा महात्पालेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्त गंगा स्नान कर पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो उठा।
जयप्रकाश नगर में सिताबदियारा के भवन टोला स्थित प्राचीन सेवादास धाम मंदिर से लेकर वाल्मीकि रामायण में वर्णित द्वाबा के देवघर कहे जाने वाले नरहरि पुरी स्थित श्री नरहरि धाम मठ तक शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं नरहरि पुरी स्थित श्री नरहरि धाम मठ में भी यूपी और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिवभक्तों का तांता लगा रहा।

सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर स्थित बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : रूपसपुर के पास हुए हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त वाहन एवं राहगीर। स्रोत संवाद