फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three players from the district will showcase their skills in state-level cricket.

Ballia News: राज्य क्रिकेट में दम दिखाएंगे जिले के तीन खिलाड़ी

Mon, 26 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three players from the district will showcase their skills in state-level cricket.
कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जाते जनता इंटर काले
इंदरपुर। राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए बलिया के तीन होनहार खिलाड़ी शनिवार को कानपुर के लिए रवाना हुए। 26 से 30 अक्तूबर तक प्रतियोगिता होगी। मंडल की टीम कानपुर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज नगरा के प्रधानाचार्य डॉ. उमेशचंद पांडेय ने इंडियन क्रिकेट अकादमी के कोच अब्दुल्लाह शाह के साथ उत्सर्ग एक्सप्रेस से खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल की टीम में जनता इंटर कॉलेज नगरा के उमंग ठाकुर (अंडर-17), जो मीडियम पेस गेंदबाज हैं, और प्रभात सिंह (अंडर-14), जो बल्लेबाज हैं, शामिल हैं। वहीं, गौतमबुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निकासी के बॉबी (अंडर-14) भी मंडल की टीम का हिस्सा हैं। बॉबी लेफ्ट आर्म मीडियम पेस गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के साथ कोच अब्दुल्लाह शाह और मुकेश कुमार भी कानपुर रवाना हुए हैं। कोच अब्दुल्लाह शाह ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 26 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होगी। इसमें आजमगढ़ मंडल की टीम में अन्य जिलों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रधानाचार्य डॉ. उमेशचंद पांडेय ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर आजमगढ़ मंडल को प्रथम स्थान दिलाने के साथ बलिया जिले का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed